Skip to content
Thursday, 15 October 2026
हरदा

अवैध शराब विक्रय व संग्रहण के विरुद्ध 7 प्रकरण दर्ज

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के निर्देशन व जिला आबकारी अधिकारी सुनील भोजने के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग के दल ने मंगलवार को मदिरा के अवैध विक्रय, परिवहन व संग्रहण के विरुद्ध कार्रवाई की। जिला आबकारी अधिकारी सुनील भोजने ने बताया कि इस दौरान दल ने जिले के खेड़ीपुरा, हरदा खुर्द, लाल स्कूल, ग्राम छीपानेर, भवरास नहर के पास दबिश दी। दबिश के दौरान 10 पाव देशी मदिरा प्लेन, 2.5 लीटर हाथ भट्टी कची महुआ शराब तथा 520 ग्राम महुआ लाहन जब्त कर आबकारी अधिनियम 1915 के तहत कुल 7 प्रकरण दर्ज किए गए। जब्त मुद्देमाल का अनुमानित बाजार मूल्य 53440 रुपए है।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply