अवैध शराब के विरुद्ध टिमरनी पुलिस की कार्रवाई

अनोखा तीर, टिमरनी। पुलिस अधीक्षक हरदा शंशाक के कुशल मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित मिश्रा और एसडीओपी टिमरनी आकांक्षा तलया के निर्देशन में थाना टिमरनी द्वारा अवैध कच्ची शराब बिक्री करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी की गई। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम छिदगांव मेल की तरफ से एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से कच्ची शराब बेचने के लिए केन लेकर टिमरनी की ओर आ रहा है। उक्त सूचना पर पुलिस टीम रवाना होकर टिमरनी बायपास नहर के पास पहुंची, तो छिदगांव रोड की ओर से एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर केन बांधकर आता हुआ दिखाई दिया, जिसे पुलिस द्वारा घेराबंदी कर रोका गया। नाम-पता पूछने पर उसने अपना नाम नितेश पिता हीरालाल कहार, उम्र 25 साल, निवासी पिपल्या कलां बताया। जिसकी मोटरसाइकिल पर काले रंग की एक 45 लीटर क्षमता वाली केन और दो 15-15 लीटर की पीली रंग की कुप्पियों में आरोपी ने कच्ची शराब होना बताया।  आरोपी के पास से 61 लीटर कच्ची शराब, जिसकी कीमत 12,200 रुपये, और मोटरसाइकिल कीमत 80,000 रुपये, कुल 92,200 रुपये का मशरूका पंचों के समक्ष धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत विधिवत जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत अपराध पाए जाने से अपराध क्रमांक 497/26 धारा 34(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।  कार्रवाई में निरीक्षक मुकेश गौड़, प्रआर नवीन, प्रआर विजय, आर अभिषेक, अर्जुन, जगमोहन और शैलेन्द्र की सक्रिय भूमिका रही।

0 Views

Leave a Reply