अनोखा तीर, हरदा। हरदा आदर्श महाविद्यालय, हरदा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा विद्यार्थियों को रासेयो से जोड़ने एवं उन्हें समाजसेवा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ज्वाईन एनएसएस एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गणेश विश्वकर्मा ने की। कार्यक्रम में रासेयो के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सहायक प्राध्यापक विज्ञान महेंद्र सोलंकी ने राष्ट्रीय सेवा योजना के इतिहास, उद्देश्य, कार्यप्रणाली, स्वयंसेवकों की भूमिका तथा रासेयो द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक एवं जनहितकारी गतिविधियों के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी प्रदान की। उन्होंने विद्यार्थियों से समाजसेवा की गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता करने का आह्वान किया। रासेयो कार्यक्रम अधिकारी तपिश सोलंकी ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों में सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं राष्ट्र निर्माण की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों को रासेयो से जुड़कर विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में रेड रिबन प्रभारी प्रभुदयाल उमरिया ने भी रेड रिबन क्लब एवं युवाओं से संबंधित जागरूकता गतिविधियों के बारे में जानकारी साझा की। कार्यक्रम का मंच संचालन रासेयो कार्यक्रम अधिकारी छात्रा वाणी धार्मिक एवं आभार सहायक प्राध्यापक संदीप खरे द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थियों एवं रासेयो स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को मैं नहीं, आप की भावना से प्रेरित करते हुए समाज एवं राष्ट्र की सेवा के लिए जागरूक एवं सक्रिय बनाना रहा। इस दौरान सहायक प्राध्यापक दीपक ठाटे, नवीन दायमा, पवन सातनकर, कविता धुर्वे, प्रीति अग्रवाल, ज्योति विरहा सहित बड़ी संख्या में पूर्व स्वयंसेवक भी उपस्थित रहे।
महाविद्यालय में ज्वाईन एनएसएस कार्यक्रम आयोजित

0 Views

