Skip to content
Monday, 19 October 2026
हरदा

वार्ड 35 में संजीवनी क्लीनिक तक नहीं पहुंच पा रहे लोग

2 min read
Text Size:

-मुख्य सड़क पर सूचना बोर्ड लगाने की मांग

अनोखा तीर, हरदा। शहर के वार्ड 35 में संचालित मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक एवं आयुष्मान आरोग्य शहरी स्वास्थ्य केंद्र की जानकारी लोगों तक पूरी तरह नहीं पहुंच पा रही है। इसका मुख्य कारण मुख्य सड़क पर स्वास्थ्य केंद्र से संबंधित सूचना बोर्ड का नहीं होना बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक स्वास्थ्य केंद्र मुख्य सड़क से करीब एक किलोमीटर अंदर स्थित है, लेकिन रोड पर कोई ऐसा बोर्ड नहीं लगाया गया है, जिससे लोगों को इसके स्थान की जानकारी मिल सके। इसके चलते आसपास रहने वाले कई लोगों को भी यह पता नहीं है कि यहां स्वास्थ्य केंद्र संचालित हो रहा है और उन्हें उपचार की सुविधा मिल सकती है। स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि मुख्य सड़क पर एक सूचना बोर्ड के साथ दिशा-सूचक तीर लगाया जाए। बोर्ड पर स्वास्थ्य केंद्र का नाम और दूरी स्पष्ट रूप से लिखी जाए, ताकि राहगीरों और आसपास के लोगों को आसानी से केंद्र तक पहुंचने की जानकारी मिल सके। लोगों का कहना है कि सड़क पर दुर्घटना होने की स्थिति में यह स्वास्थ्य केंद्र आसपास के लोगों के लिए तत्काल प्राथमिक उपचार का एक उपयोगी विकल्प बन सकता है। ऐसे में मुख्य मार्ग पर सूचना बोर्ड लगाने से लोगों को स्वास्थ्य सुविधा की जानकारी मिल सकेगी और जरूरत पड़ने पर वे समय पर उपचार भी ले सकेंगे।

2 Views
What do you think?

Leave a Reply