Skip to content
Monday, 19 October 2026
हरदा

कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने मंगलवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में आए नागरिकों की समस्याएं सुनी और उपस्थित अधिकारियों को नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर पुरुषोत्तम कुमार और अनुपमा चौहान, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रवीण इवने, एसडीएम खिरकिया रजनी वर्मा, एसडीएम हरदा अशोक डहेरिया, एसडीएम टिमरनी शैलेन्द्र बड़ोनिया, डिप्टी कलेक्टर श्वेता बम्होरे और असवनराम चिरामन सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे। जनसुनवाई में ग्राम रातातलाई निवासी राहुल ने मूंग फसल उपार्जन का भुगतान नहीं होने के संबंध में शिकायत की, जिस पर संबंधित अधिकारी को आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिए गए। ग्राम गाडरापुर दमामी निवासी शंकर ने आवेदन देकर जमीन का वनभूमि पट्टा दिलाने की मांग की, जिस पर तहसीलदार हंडिया को मामले की जांच कर आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिए गए। ग्राम जिजगांव निवासी जीवनसिंह, लखनसिंह और योगेश सिंह ने रिकॉर्ड दुरुस्तीकरण के संबंध में आवेदन दिया, जिस पर एसडीएम हरदा को आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिए गए। ग्राम सारसूद निवासी अवधनारायण ने खदान की पाल टूटने से क्षतिग्रस्त हुए कुएं की मरम्मत कराने के संबंध में आवेदन दिया, जिस पर तहसीलदार खिरकिया को आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई में हरदा निवासी जीतू श्रीवास ने बिजली बिल अधिक आने के संबंध में शिकायत की, जिस पर विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारी को आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिए गए। ग्राम कुड़ावा निवासी प्रेमनारायण ने प्रधानमंत्री आवास की दूसरी किश्त प्राप्त न होने के संबंध में शिकायत की, जिस पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिए गए।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply