Skip to content
Monday, 19 October 2026
हरदा

दूधकच्छ कला सहकारी संस्था को कार्यशील करने की मांग

2 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

-किसानों ने कलेक्टर को दिया आवेदन
अनोखा तीर, हरदा। जिला पंचायत में मंगलवार को हुई जनसुनवाई में दूधकच्छ क्षेत्र के किसानों ने पुनर्गठित दूधकच्छ कला सहकारी संस्था को जल्द कार्यशील करने की मांग की। किसानों ने कलेक्टर सिद्धार्थ जैन को आवेदन देकर संस्था में ऋण वितरण और लेन-देन शुरू कराने का आग्रह किया। उनका कहना है कि संस्था के पुनर्गठन के बावजूद सुविधाएं शुरू नहीं होने से खाद-बीज लेने के लिए उन्हें चारखेड़ा मुख्यालय तक 15 से 20 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ रही है।
15 अप्रैल 2025 को हुआ था संस्था का पुनर्गठन
किसानों ने आवेदन में बताया कि 15 अप्रैल 2025 को विशेष आमसभा में मनियाखेड़ी संस्था से दूधकच्छ कला की पुनर्गठित संस्था का विभाजन किया गया था। इसके कार्यक्षेत्र में दूधकच्छ कला, पानतलाई, छिदगांव तमोली और सोहागपुर गांवों को शामिल किया गया है।  किसानों के अनुसार, संस्था के पुनर्गठन के बाद से अब तक सदस्यों को ऋण उपलब्ध नहीं कराया गया है। साथ ही, संस्था में लेन-देन शुरू नहीं होने के कारण किसानों को कृषि संबंधी जरूरतों के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने संस्था को जल्द कार्यशील कर ऋण वितरण और लेन-देन की सुविधा शुरू करने की मांग की।
कलेक्टर ने दिया कार्रवाई का आश्वासन
किसानों ने कलेक्टर से पुनर्गठित संस्था को पूर्ण अधिकार देकर जल्द काम शुरू कराने का अनुरोध किया। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं, जिला सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी सतीश सिटोके ने कहा कि उपकेंद्र पर जल्द ही खाद भिजवाने की व्यवस्था की जाएगी।

2 Views
What do you think?

Leave a Reply