श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर निकलेगी भव्य पालकी यात्रा

अनोखा तीर, हरदा। हिंदू उत्सव समिति की ओर से प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भव्य पालकी यात्रा निकाली जाएगी। समिति से जुड़े सुभाष शर्मा ने बताया कि यह यात्रा का 18वां वर्ष है। उन्होंने बताया कि पालकी यात्रा 4 अगस्त, शुक्रवार को शाम 6 बजे केसरी नंदन हनुमान मंदिर बायपास से प्रारंभ होगी। यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए सत्यनारायण मंदिर, टांक चौराहा पहुंचेगी, जहां इसका समापन होगा। समिति ने सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से पालकी यात्रा में शामिल होने की अपील की है।

0 Views

Leave a Reply