Skip to content
Monday, 19 October 2026
हरदा

नांदवा रोड पर खाई में गिरी स्कूल बस, 6 बच्चे घायल

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। हरदा में मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे संस्कार स्कूल की बस ग्राम नांदरा के पास बेकाबू होकर सड़क किनारे करीब 15 फीट गहरी खाई में जा गिरी। बस में 25 से ज्यादा बच्चे सवार थे। हादसे में करीब 6 बच्चों को मामूली चोटें आई हैं। इनमें से 5 बच्चों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। हादसा उस समय हुआ, जब बस ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को उनके घर छोड़ने जा रही थी। बस का स्टेयरिंग फेल होने की बात सामने आई है। हादसे के बाद बच्चे डर गए। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर सभी बच्चों को बस से बाहर निकाला। बच्चों ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन स्कूल पहुंचे और प्रबंधन के प्रति नाराजगी जताई। नांदरा निवासी ब्रजेश जाट ने आरोप लगाया कि स्कूल की ज्यादातर बसें पुरानी हो चुकी हैं। उनका कहना है कि जिस बस का हादसा हुआ, उसकी फिटनेस की तारीख भी खत्म हो चुकी है। बस सड़क से उतरकर करीब 15 फीट गहरी खाई में गिरी। उनके अनुसार, हादसे में 5 से 7 बच्चों को चोटें आई हैं। बस में सवार 10वीं की छात्रा तनवी ने बताया कि बच्चों को लेने आने वाली बसों में कहीं कांच नहीं है तो कहीं पानी टपकता है। उसने बताया कि हादसे के दौरान कुछ बच्चे बस से बाहर गिर गए थे। जिला अस्पताल में बच्चों का इलाज चल रहा है। डॉक्टर धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि 5 बच्चों को इलाज के लिए लाया गया है। इनमें से कोई भी बच्चा गंभीर रूप से घायल नहीं है।

2 Views
What do you think?

Leave a Reply