Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

भाजपा नेताओं पर एफआईआर की मांग, कांग्रेस का विरोध

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। जिला कांग्रेस कमेटी ने राहुल गांधी पर दर्ज हुई एफआईआर के विरोध में और भारतीय जनता पार्टी के उन नेताओं पर जिन्होंने उस स्थान को गंगा जल से धोकर हवन किया, उन पर तत्काल एफआईआर दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। 8 अगस्त को उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली का आयोजन हल्द्वानी रामलीला मैदान में किया गया था। इसके बाद 10 अगस्त को भाजपा नेताओं द्वारा उस स्थान को गंगा जल से धोकर, उस स्थान पर हवन किया गया, यह कहते हुए कि मल्लिकार्जुन खड़गे अनुसूचित जाति से आते हैं, उनके आने से यह स्थान अपवित्र हो गया है। कांग्रेस का आरोप है कि यह अनुसूचित जाति का अपमान है। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने उन लोगों पर एफआईआर करने की मांग की थी, लेकिन कार्रवाई करने की बजाय उल्टा भाजपा की उत्तराखंड सरकार ने राहुल गांधी पर ही एफआईआर दर्ज करा दी है। जिला कांग्रेस कमेटी हरदा ने इसका पुरजोर विरोध किया है और मांग की है कि भाजपा के उन नेताओं पर जिन्होंने उस स्थान को गंगा जल से धोकर हवन किया, उन पर तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए। अन्यथा जिला कांग्रेस पूरे जिले में धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होगी, इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन की रहेगी। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन सांई, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के हेमंत टाले, जिला संगठन महासचिव गोविंद सूरमा, जिला प्रवक्ता आदित्य गार्गव, ब्लाक अध्यक्ष गोविंद व्यास, हरिमोहन शर्मा, गगन अग्रवाल, पवन शर्मा, इकबाल अहमद, दिनेश मालवीय, प्रवीण जायसवाल, रमेश सोनकर, श्याम सिंह राजपूत, सतीश भादू सहित अन्य साथी उपस्थित थे।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply