Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

विधायक दोगने के गृह ग्राम पहुंचकर नेता प्रतिपक्ष अर्पित करेंगे श्रद्धांजलि

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने के पिता एवं वरिष्ठ समाजसेवी स्वर्गीय कन्हैयालाल दोगने के निधन पर मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार मंगलवार को उनके गृह ग्राम कोठरा पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार मंगलवार दोपहर 2 बजे ग्राम कोठरा पहुंचेंगे। यहां वे स्वर्गीय कन्हैयालाल दोगने के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद वे विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने एवं शोकाकुल परिवारजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करेंगे। स्वर्गीय कन्हैयालाल दोगने क्षेत्र में वरिष्ठ समाजसेवी के रूप में अपनी पहचान रखते थे। उनके निधन से दोगने परिवार सहित क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके निधन पर राजनीतिक, सामाजिक एवं विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों द्वारा शोक संवेदनाएं व्यक्त की जा रही हैं। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का कोठरा पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मुलाकात करना और श्रद्धांजलि अर्पित करना परिवार के प्रति संवेदना एवं आत्मीयता का संदेश माना जा रहा है।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply