Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

हरदा नगर मंडल में बूथों पर सुनी ‘मन की बात

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। भाजपा हरदा नगर मंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बातÓ के कल सम्पन्न हुए कार्यक्रम को प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक सुना। नगर मंडल के सभी बूथों पर 100 प्रतिशत उपस्थिति के साथ ‘मन की बातÓ कार्यक्रम सुना गया। इस उपलब्धि पर भाजपा हरदा नगर मंडल अध्यक्ष नितेश बादर ने सभी बूथ अध्यक्षों, बूथ कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को बधाई और धन्यवाद देते हुए कहा कि संगठन के प्रति कार्यकर्ताओं की सक्रियता और समर्पण से ही हर बूथ पर ‘मन की बातÓ कार्यक्रम को सफल बनाया गया है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी संगठन के प्रत्येक कार्यक्रम में इसी उत्साह और सक्रियता के साथ सहभागिता करने का आह्वान किया।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply