Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

स्व. खेमचंद लालवानी की स्मृति में निशुल्क वैष्णो देवी यात्रा

2 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

-101 श्रद्धालुओं का जत्था आज होगा रवाना
अनोखा तीर, हरदा। समाजसेवा के क्षेत्र में मिसाल कायम करने वाले स्व. खेमचंद लालवानी (खेमू सेठ) की याद में पिछले 18 वर्ष से श्रद्धालुओं को निशुल्क श्री माता वैष्णो देवी की पावन तीर्थ यात्रा कराई जा रही है। पिता के सेवा संस्कारों और धार्मिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए जेएमडी ट्रेडर्स के आयुष लालवानी द्वारा सैकड़ों धर्मप्रेमियों के लिए यह संपूर्ण यात्रा पूरी तरह निशुल्क आयोजित की गई है। श्रद्धालुओं का यह जत्था आगामी 1 सितंबर को वैष्णो देवी धाम के लिए रवाना होगा। प्रस्थान के अवसर पर म.प्र. शासन के पूर्व मंत्री कमल पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहकर सभी तीर्थयात्रियों का तिलक-वंदन और पुष्पवर्षा कर आत्मीय स्वागत करेंगे तथा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। उल्लेखनीय है कि स्व. लालवानी अपने जीवनकाल में निर्धन कन्याओं के विवाह, दीन-दुखियों की सहायता और जरूरतमंदों को निशुल्क तीर्थ दर्शन कराने के लिए सदैव अग्रणी रहे। पिता के उन्हीं पदचिह्नों पर चलते हुए उनके पुत्र इस पुनीत कार्य को भव्य रूप से निरंतर जारी रखे हुए हैं। इस यात्रा में हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, खंडवा तक के लगभग 101 श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं, जिनके लिए यात्रा, भोजन और आवास की पूरी निशुल्क व्यवस्था की गई है।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply