Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने बुधवार को जिले के विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। पुरोहित स्वीट हरदा से बेसन लड्डू, मिल्क केक व मलाई बर्फी, करताना के जय भोले रामदेव से मिल्क केक, मां नर्मदा डेरी करताना से पनीर, जय गजानन स्वीट करताना से मिल्क केक व पेड़ा और राजस्थान मिष्ठान इंदौर रोड हरदा से मावा पेड़ा, मलाई बर्फी व केसर पेड़ा के सैंपल लिए गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेन्द्र कांबले ने बताया कि सैंपल जांच हेतु खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे जाएंगे तथा रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पूर्व में वासुदेव डेरी बेड़ियाकला से लिया गया मावा का सैंपल अवमानक पाया गया था, जिसका प्रकरण सक्षम न्यायालय में पेश किया गया है। इसी प्रकार श्री कृष्णा दूध डेरी खिरकिया से लिया गया दूध का सैंपल भी अवमानक पाया गया, जिसका प्रकरण न्यायालय में पेश किया जाएगा।

6 Views
What do you think?

Leave a Reply