Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

एनसीटीई पाठ्यक्रमों में प्रवेश के द्वितीय अतिरिक्त चरण की तिथियों में वृद्धि

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा।  उच्च शिक्षा विभाग द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रदेश के शासकीय, अनुदान प्राप्त अशासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों में राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद एनसीटीई के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए द्वितीय अतिरिक्त चरण की पूर्व में जारी समय-सारणी में तिथि वृद्धि की गई है। संशोधित समय-सारणी के अनुसार एनसीटीई पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीयन एवं आवेदन की प्रक्रिया 20 से 30 अगस्त तक जारी रहेगी। पंजीकृत आवेदनों के दस्तावेजों का सत्यापन 20 से 31 अगस्त तक किया जाएगा। दस्तावेज सत्यापन के बाद 1 सितंबर को मेरिट सूची का प्रकाशन किया जाएगा तथा 2 सितंबर को सीट आवंटन जारी किया जाएगा। सीट आवंटित होने वाले विद्यार्थियों को 2 से 7 सितंबर तक आवंटित हेल्प सेंटर पर मूल दस्तावेजों, टीसी एवं माइग्रेशन प्रमाण-पत्र के साथ उपस्थित होकर भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया पूर्ण करते हुए लिंक इनिशिएट करना होगा। आवंटित महाविद्यालय में प्रवेश शुल्क का भुगतान 2 से 8 सितंबर तक किया जा सकेगा। निर्धारित अंतिम तिथि तक प्रवेश शुल्क का भुगतान करने वाले आवेदकों का ही प्रवेश मान्य होगा।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply