अनोखा तीर, हरदा। जिले में पिछले 24 घंटों में 12.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि गत 24 घंटे में हरदा तहसील में 14.5 मिमी, टिमरनी में 8.3 मिमी, खिरकिया में 32.4 मिमी, सिराली में 5.8 मिमी तथा रहटगांव में 3.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इस वर्ष अब तक जिले में 636 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। तहसीलवार हरदा में 662.7 मिमी, टिमरनी में 672 मिमी, खिरकिया में 727.8 मिमी, सिराली में 565.8 मिमी तथा रहटगांव में 552.1 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि गत वर्ष 26 अगस्त तक जिले में 829.5 मिमी औसत वर्षा हो चुकी थी।
0 Views





