Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

माय किड्स एकेडमी…

1 min read
Text Size:

-सौरभ ने जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान

अनोखा तीर, हरदा। माय किड्स एकेडमी स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र सौरभ मेडे ने स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस शानदार प्रदर्शन के आधार पर उनका विकासखंड स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। सौरभ ने प्रतियोगिता में अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा, आत्मविश्वास, अनुशासन एवं मेहनत का प्रदर्शन किया। उनकी इस सफलता से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। विद्यालय के प्राचार्य अरविंद गौर ने बधाई देते हुए कहा कि माय किड्स एकेडमी में बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल गतिविधियों में भी आगे बढ़ने के लिए निरंतर प्रोत्साहित किया जाता है। सौरभ की इस उपलब्धि पर प्राचार्य, उप प्राचार्य एवं समस्त विद्यालय परिवार ने हार्दिक बधाई दी तथा विकासखंड स्तर की प्रतियोगिता के लिए सफलता की कामना की।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply