Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

वैश्य महासम्मेलन को लेकर हरदा में हुई महत्वपूर्ण बैठक

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। आगामी 5 सितंबर को बैतूल में आयोजित होने वाले तहसील सम्मेलन की तैयारियों और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर बुधवार को हरदा में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी राजीव खंडेलवाल ने सहभागिता करते हुए वैश्य समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से सम्मेलन को सफल बनाने के संबंध में चर्चा की। श्री खंडेलवाल अपने निर्धारित दौरा कार्यक्रम के तहत 26 अगस्त को हरदा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचे। उन्होंने रहटगांव, सिराली, खिरकिया होते हुए तथा हरदा स्थित होटल बागबान पैलेस में बैठक में सहभागिता की। इसके बाद टिमरनी में भी संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई। इस दौरान सम्मेलन में अधिक से अधिक वैश्य बंधुओं की सहभागिता सुनिश्चित करने, संगठन को मजबूत बनाने तथा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आगामी सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में समाजजनों की सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी समन्वय और संगठनात्मक एकजुटता को मजबूती मिलती है। हरदा में आयोजित बैठक में आलोक गोयल, केशव बंसल, दीपक नेमा, सुरेंद्र जैन, रेणु जैन, कमल नारायण बांगड़, राजीव जैन, शुभम बंसल, अजय अग्रवाल, आलोक जैन, संजय जैन, अभय अग्रवाल एवं विकास जैन सहित अन्य वैश्य समाज के सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान सभी समाजजनों से अपील की गई कि 5 सितंबर को बैतूल में होने वाले तहसील सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

4 Views
What do you think?

Leave a Reply