Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार महंगाई के खिलाफ जनता की आवाज के तहत कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहन सांई के नेतृत्व में शक्कर, पेट्रोल ई-20, बिजली बिल और गैस सिलेंडर जैसे रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर विरोध प्रदर्शन किया गया। विरोध के दौरान नगर के आमजनों को चुटकी भर शक्कर बांटकर बढ़ी हुई कीमतों से आम जनता पर बढ़ती महंगाई के प्रभाव को उजागर किया गया। कार्यकर्ताओं ने महंगाई और सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस ने कहा कि सरकार ने पहले बस किराया बढ़ाया और अब रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं की कीमत बढ़ाती जा रही है। प्रदर्शन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय सलाहकार हेमंत टाले, जिला संगठन महासचिव गोविंद सुरमा, सूरज सिंह राजपूत, जिला उपाध्यक्ष रविशंकर शर्मा, विजय सूरमा, रामदास पटेल, गोविंद व्यास, आशुतोष कोठारी, प्रधुमन कुशवाह, सुनील सिंह राजपूत, धर्मेन्द्र चौहान, सतीश भादू, इकबाल अहमद, सुरेन्द्र सराफ, रमेश सेजकर, पूनम सेजकर, अतुल कावां, केशव विश्नोई सहित कांग्रेसजन व आमजन उपस्थित रहे।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply