Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

मेघा बिश्नोई ने सीएस परीक्षा में हासिल की सफलता, परिवार में खुशी का माहौल

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, खिरकिया। नगर की होनहार बेटी मेघा बिश्नोई ने कंपनी सेक्रेटरी सीएस की परीक्षा में सफलता हासिल कर परिवार एवं नगर का नाम रोशन किया है। परीक्षा में सफल होने की जानकारी मिलते ही परिजनों, रिश्तेदारों एवं शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। प्राप्त परिणाम के अनुसार मेघा ने कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट सीएसईईटी में कुल 200 में से 128 अंक प्राप्त कर परीक्षा उत्तीर्ण की है। उन्हें चारों विषयों में सफलता मिली। बिजनेस कम्युनिकेशन में 41, लीगल एप्टीट्यूड एंड लॉजिकल रीजनिंग में 30, इकोनॉमिक एंड बिजनेस एनवायरमेंट में 25 तथा करंट अफेयर्स, प्रेजेंटेशन एंड कम्युनिकेशन स्किल्स में 32 अंक प्राप्त किए। मेघा बिश्नोई पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष रंजना रामनिवास पटेल की पुत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी। परिजनों ने कहा कि मेघा ने अपनी मेहनत, लगन और निरंतर अध्ययन के बल पर यह सफलता हासिल की है।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply