Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

कलेक्टर के निर्देश पर तहसीलदार ने महिला को दिलाया मकान पर कब्जा

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, रहटगांव। रहटगांव तहसील क्षेत्र के टेमागांव की महिला ने मंगलवार को जनसुनवाई में स्वयं के बेटे-बहू पर प्रताड़ित करने और मकान से बेदखल करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तत्काल रहटगांव तहसीलदार को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देश के बाद बुधवार को तहसीलदार शंकर सिंह रघुवंशी अपनी टीम के साथ टेमागांव पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रशासन की मौजूदगी में विधवा महिला रामवती बाई मालवीय को उनके मकान पर कब्जा दिलाया गया। महिला ने आरोप लगाया था कि बेटे ने उसे घर से निकाल दिया है और मकान में ताला लगा दिया है। साथ ही मारपीट और मानसिक एवं शारीरिक प्रताड़ना की आशंका भी जताई थी। मौके पर तहसीलदार ने आश्वासन दिया कि यदि बेटे द्वारा मारपीट या किसी प्रकार की ज्यादती की जाती है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। तहसीलदार ने बताया कि मौके पर निरीक्षण के दौरान जनप्रतिनिधि और चौकी प्रभारी भी मौजूद थे, मौके पर कोई ताला लगा नहीं पाया गया। उक्त मकान शासकीय जमीन पर बना हुआ है।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply