Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजेगा हरदा

2 min read
Text Size:

-23 अगस्त को निकलेगी जिले की भव्य जय भोले कावड़ यात्रा

अनोखा तीर, हरदा। भगवान भोलेनाथ की भक्ति और आस्था से सराबोर हरदा जिले में एक बार फिर हर-हर महादेव के जयघोष गूंजेंगे। आगामी 23 अगस्त को जिले की भव्य जय भोले कावड़ यात्रा 2026 का आयोजन किया जाएगा। यात्रा को लेकर धर्म रक्षा समिति की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार रात्रि सरस्वती विद्यालय में संपन्न हुई, जिसमें यात्रा की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में जय भोले कावड़ यात्रा के संयोजक श्याम शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी रविवार, 23 अगस्त को प्रात: नेमावर स्थित सिद्धनाथ मंदिर एवं नर्मदा तट से जिले की सबसे बड़ी एवं प्राचीन जय भोले कावड़ यात्रा प्रारंभ होगी। श्रद्धालु नर्मदा जल लेकर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करने के लिए यात्रा में शामिल होंगे। वहीं यात्रा के अवसर पर शोभायात्रा उसी  दिन 23 तारीख दिन रविवार दोपहर 3 बजे मानसरोवर होटल से प्रारंभ होगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि कावड़ यात्रा का समापन 24 अगस्त को प्रात: 11 बजे गुप्तेश्वर मंदिर, चारुवा में होगा। यात्रा को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए समिति द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। धर्म जागरण के जिला संयोजक वीरेंद्र विश्नोई ने भी यात्रा के भव्यता पर प्रकाश डाला। यात्रा के अवसर पर शोभायात्रा दोपहर 3 बजे मानसरोवर होटल से प्रारंभ होगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी शामिल होंगे। बैठक में यात्रा की व्यवस्थाओं, मार्ग, श्रद्धालुओं की सुविधा, सेवा व्यवस्था एवं अन्य तैयारियों को लेकर समिति के सदस्यों ने अपने सुझाव दिए। आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न दायित्व भी सौंपे गए। समिति की ओर से ललित पटेल  रेलवा को  महाप्रबंधक एवं रामेश्वर जी जेवलिया को सह-संयोजक बनाया गया। धर्म रक्षा समिति ने जिले के सभी सनातनी बंधुओं एवं धर्मप्रेमी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में जय भोले कावड़ यात्रा 2026 में शामिल होकर आयोजन को भव्य बनाने का आह्वान किया है।

2 Views
What do you think?

Leave a Reply