Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कृषि विभाग के डीडीए से की मुलाकात

2 min read
Text Size:

– बीमा विसंगति एवं खाद उपलब्धता के संबंध में मांगी जानकारी

अनोखा तीर, हरदा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन सांई ने कृषि विभाग पहुंच के डीडीए प्रकाश ठाकुर से मुलाकात की। जहां उन्होंने जिले में बीमा विसंगति एवं यूरिया व डीएपी खाद की उपलब्धता के संबंध में जानकारी मांगी है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन सांई ने बताया कि हमारी मांग है, किसानों को यूरिया खाद की अति आवश्यकता है। मक्का में खाद डालने के लिए किसी भी किसान को खाद नहीं मिल रहा है एवं जो खाद अभी लगातार दो रेक में आया वो गया कहा। आज किसान इतना परेशान है कि खेती करना मुश्किल हो गया है। गरीब किसान जो अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग से आते हैं, उन्हें तो खाद दिया ही नहीं है। ई-टोकन प्रणाली होने के कारण अब वो कही जा भी नहीं सकते। आए दिन तहसील कार्यकाल के चक्कर लगा रहे हैं, अधिकारी उनसे शपथ पत्र ले रहे हैं। हजारों किसानों ने शपथ पत्र दे दिया है उसके बाद भी उन्हें खाद नहीं दिया जा रहा है। जिला अध्यक्ष ने कहा कि तहसीलदार कह रहे हैं कि हमने पटवारियों से सर्वे कराया है, पटवारी रिपोर्ट के अनुसार आपकी भूमि फारेस्ट एरिया में आती है। आपको फारेस्ट के अधिकारी खाद उपलब्ध कराएंगे, क्या यही कृषि कल्याण वर्ष चल रहा है। सरकार का जिन सामान्य वर्ग या पिछड़े वर्ग के किसानों ने मक्का या सोयाबीन बोने के लिए एसएसपी, 20:20:0:13 खाद ले लिया था उन किसानों के भी ई-टोकन जनरेट नहीं हो रहे हैं। अधिकारी कह रहे है आपने जो एसएसपी या अन्य फास्फेटिक खाद लिया था उस खाद में नाइट्रोजन की मात्रा थी इसलिए आपको यूरिया नहीं मिलेगा। क्या यही कृषि कल्याण वर्ष है। किसानों की आय दोगुनी करने का यही तरीका है अगर किसानों को जिला प्रशासन ने खाद उपलब्ध नहीं कराया तो किसानों को भारी नुक़सान होगा। जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की रहेगी, किसान आज जहां देखो सड़कों पर संघर्ष कर रहा है, चाहे खाद लेने की बात हो, चाहे उपज बेचने की बात हो, चाहे बैंकों में बीमा लेने की बात हो। जिले में हजारों किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा क्लेम में भी विसंगति के कारण लूटा गया है। लेकिन अगर सरकार और जिला प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया तो जिला कांग्रेस किसान के साथ जिला कलेक्टर कार्यालय का घेराव के लिए बाध्य होगी। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन की रहेगी।

2 Views
What do you think?

Leave a Reply