Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच महर्षि वेदव्यास का पूजन, गुरु पूर्णिमा पर हुआ हवन

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर नगर के सरस्वती शिशु मंदिर में महर्षि वेदव्यास पूजन, हवन एवं धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच महर्षि वेदव्यास के पूजन एवं हवन से हुआ। इस अवसर पर सरस्वती विद्या प्रतिष्ठान मध्यप्रदेश के सह सचिव, जिला प्रतिनिधि एवं स्थानीय समिति के सचिव संदीप केकरे मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने महर्षि वेदव्यास का विधिवत पूजन कर हवन में आहुति दी तथा विद्यालय परिवार को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में संदीप केकरे ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च है। गुरु ही ज्ञान का प्रकाश फैलाकर समाज और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करते हैं। उन्होंने सभी से गुरुजनों के प्रति श्रद्धा, सम्मान और उनके आदर्शों का अनुसरण करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य राजेंद्र तिवारी, शिशु वाटिका प्रमुख श्रीमती बबीता सेवर, समस्त आचार्यगण, विद्यालय स्टाफ एवं भैया-बहनों की उपस्थिति रही। श्रद्धा और आध्यात्मिक वातावरण के बीच संपन्न हुए कार्यक्रम का संचालन बहिन दीपिका निकुम ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन बौद्धिक प्रमुख श्रीमती हेमा बाटू ने किया।

2 Views
What do you think?

Leave a Reply