Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में गुरुजनों का सम्मान

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। नगर के पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गुरु पूर्णिमा श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन एवं वंदना से हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने गुरुजनों का पूजन कर उनका सम्मान किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्य वक्ता डॉ. प्रभुशंकर शुक्ल एवं डॉ. एलएन पाराशर ने भारतीय संस्कृति में गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु ही अज्ञान के अंधकार को दूर कर जीवन को सही दिशा प्रदान करते हैं। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. देवेंद्र कुमार रोडगे ने कहा कि सच्चा गुरु शिक्षा के साथ-साथ व्यक्तित्व और चरित्र का भी निर्माण करता है। वहीं प्रशासनिक अधिकारी वीके विछोतिया ने जीवन में पांच गुरुओं के महत्व पर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों एवं विधि महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने गुरुजनों का सम्मान किया। मंच संचालन बसंत सिंह राजपूत तथा आभार प्रदर्शन आयुषी सिसोदिया ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक, अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

2 Views
What do you think?

Leave a Reply