Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

गुरु वंदना और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा महर्षि ज्ञानपीठ का गुरु पूर्णिमा उत्सव

2 min read
Text Size:

दैनिक अनोखा तीर, हरदा। स्थानीय महर्षि ज्ञानपीठ में गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित गुरु पूजन समारोह में विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान, आस्था और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनका तिलक, आरती एवं पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया। तथा शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन एवं वंदना से हुआ। इस दौरान नैना एवं सृष्टि परिहार ने गुरुदेव दया कर दो भजन की मधुर प्रस्तुति देकर सभी को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम का संचालन कशिश बिश्नोई एवं अवनी अग्रवाल ने किया। समारोह का विशेष आकर्षण नर्सरी, एलकेजी एवं यूकेजी के नन्हे विद्यार्थियों की गुरु महिमा पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहीं, जिन्होंने उपस्थित सभी का दिल जीत लिया। इस अवसर पर शिक्षिकाएं सरिता वर्मा, डाली मालवीय एवं संगीता मैडम ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। वहीं कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों ने मंच की आकर्षक सजावट कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम में शाजिया कुरैशी एवं ललित सर ने गुरु के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को जीवन में गुरु के मार्गदर्शन की आवश्यकता बताई। अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में संस्कार, अनुशासन और गुरुजनों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply