Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

पिनेकल एकेडमी में गुरु पूर्णिमा उत्सव धूमधाम से मनाया

2 min read
Text Size:

-विद्यार्थियों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी

अनोखा तीर, हरदा। नगर की पिनेकल एकेडमी में बुधवार को गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गुरु पूजन एवं मां सरस्वती के पूजन-अर्चन से हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि परशुराम सेना मध्यप्रदेश के संरक्षक एवं ब्राह्मण सभा के प्रदेश अध्यक्ष पं. राकेश चतुर्वेदी तथा विशेष अतिथि मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन के राष्ट्रीय सचिव डॉ. श्रीकांत अवस्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के डायरेक्टर अब्दुल सईद खान ने की। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने गुरु महिमा पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। सारे तीर्थ धाम आपके चरणों में, हे गुरुदेव प्रणाम आपके चरणों में.. जैसे भक्ति गीतों की प्रस्तुति के साथ गुरु वंदना की गई। छात्र-छात्राओं ने गुरु के महत्व पर भाषण दिए, जबकि गुरु भक्ति पर आधारित नाटक एवं सप्तऋषि, प्रेमानंद महाराज और महर्षि दधीचि की सजीव झांकियों ने उपस्थित जनों की खूब सराहना बटोरी। हर्षी मंडलेकर, एंजेलीना जोनाथन और ओजस राजपूत के भाषणों को सराहा गया। शिक्षिका शोभा राठौर एवं प्राचार्य प्रियंका तोमर ने गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को गुरुजनों के बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। छात्रा वैष्णवी शर्मा ने सभी को गुरु के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन कनक भाटी एवं गिरिराज शर्मा ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन सोहा खान ने व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपने शिक्षक-शिक्षिकाओं को श्रीफल भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अतिथि पं. राकेश चतुर्वेदी एवं डॉ. श्रीकांत अवस्थी ने विद्यालय परिसर में तुलसी, नीम, अमरूद सहित पांच पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर पंडित चतुर्वेदी ने कहा कि पौधारोपण के साथ उसका संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है। वहीं डॉ. अवस्थी ने कहा कि भारतीय परंपराओं और सांस्कृतिक उत्सवों का निर्वहन समाज को सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। अंत में डायरेक्टर अब्दुल सईद खान ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।

2 Views
What do you think?

Leave a Reply