Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

गुरु पूर्णिमा पर बाबा बजरंग दास कुटी और गोमुख मठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर इंदौर-बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बाबा बजरंग दास कुटी, नादवा में दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने ब्रह्मलीन संत श्रीश्री 1008 बाबा बजरंग दास महाराज, स्वामी तिलक जी महाराज एवं स्वामी जयतानंद महाराज की गुरु गादी का पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान कुटी के महंत प्रवीण जी महाराज का शाल, श्रीफल एवं पुष्पहार से सम्मान किया गया। यहां अखंड रामायण पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन भी हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। इसी प्रकार राम-जानकी मंदिर, गोमुख मठ (भादूगांव) में भी अखंड रामायण पाठ एवं महाप्रसादी वितरण का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने मठ के महामंडलेश्वर ओमकार दास महाराज का शाल, श्रीफल एवं पुष्पहार से सम्मान कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

2 Views
What do you think?

Leave a Reply