Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

शासकीय छात्रावास में श्रद्धा के साथ मनाई गुरु पूर्णिमा

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। स्थानीय राजा शंकर शाह-रघुनाथ शाह शासकीय महाविद्यालयीन बालक छात्रावास में गुरु पूर्णिमा श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। छात्रावास अधीक्षक शंभूदयाल पनागरे ने विद्यार्थियों को गुरु-शिष्य परंपरा का महत्व बताते हुए गुरुजनों के सम्मान एवं शिक्षा के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर छात्र विजय इवने, बाबूलाल उइके, सखाराम एवं बाबूराम धुर्वे ने भी अपने विचार व्यक्त किए। विद्यार्थियों ने अधीक्षक शंभूदयाल पनागरे का शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन दुर्गेश तेकाम एवं आभार प्रदर्शन पंकज ने किया। इस दौरान छात्रावास के सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply