Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं

2 min read
Text Size:

-अधिकारियों को दिए निराकरण के निर्देश

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने मंगलवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अंजली जोसेफ जोनाथन, अपर कलेक्टर पुरुषोत्तम कुमार, डिप्टी कलेक्टर असवनराम चिरामन एवं श्वेता बम्होरे, एसडीएम हरदा अशोक कुमार डेहरिया, एसडीएम खिरकिया रजनी वर्मा सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित रहे। जनसुनवाई में आयुष शुक्ला ने ग्राम पचौला में वन भूमि से अतिक्रमण हटाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया। इस पर कलेक्टर ने वनमंडलाधिकारी को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। शेख आसिफ ने जिला पंचायत में किए गए वेल्डिंग कार्य का बिल पास कराने संबंधी आवेदन दिया, जिस पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को समस्या के निराकरण के निर्देश दिए गए। ग्राम गोंदागांव खुर्द निवासी नितेश सिंह राजपूत ने गांव में सड़क निर्माण की मांग की। इस पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। ग्राम पिपल्याकला निवासी सानिया कहार ने पिछड़ा वर्ग छात्रवृत्ति नहीं मिलने की शिकायत की, जिस पर सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को समस्या के निराकरण के निर्देश दिए गए। हरदा निवासी कमल सिंह एवं ग्राम पिपल्या निवासी समोता बाई ने तीन माह से वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिलने की शिकायत की। इस पर उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। ग्राम खिड़की वाला निवासी किसान दिनेश चंद्र ने वर्ष 2024-25 की फसल बीमा राशि प्राप्त नहीं होने की शिकायत की, जिस पर उप संचालक कृषि को प्रकरण का निराकरण करने के निर्देश दिए गए। इसी प्रकार ग्राम पांढरमाटी निवासी प्रमोद बड़ोदिया ने ठेकेदार द्वारा मजदूरी का भुगतान नहीं किए जाने की शिकायत की। इस पर श्रम पदाधिकारी हरदा को मामले का निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

2 Views
What do you think?

Leave a Reply