Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

वन स्टॉप सेंटर एवं मिशन वात्सल्य योजना पर छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी विवेक शर्मा के मार्गदर्शन तथा वन स्टॉप सेंटर प्रशासक सुचिता इक्का के नेतृत्व में मंगलवार, 28 जुलाई को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मसनगांव में वन स्टॉप सेंटर एवं मिशन वात्सल्य योजना के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर की केस वर्कर रीना बराह ने छात्र-छात्राओं को वन स्टॉप सेंटर योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए केंद्र में उपलब्ध परामर्श सहायता, नि:शुल्क विधिक सहायता, आश्रय सहायता, चिकित्सा एवं पुलिस सहायता सहित विभिन्न सेवाओं की जानकारी दी। उन्होंने महिला हेल्पलाइन 181, आपातकालीन सहायता 112, साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 तथा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के संबंध में भी विद्यार्थियों को जागरूक किया। मिशन वात्सल्य योजना के अंतर्गत बाल संरक्षण कानून, बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा, अनाथ एवं बेसहारा बच्चों के संरक्षण, गोद लेने की प्रक्रिया, स्पॉन्सरशिप, फॉस्टर केयर तथा संघर्षरत बच्चों के मानसिक एवं सामाजिक सहयोग से संबंधित जानकारी दी गई। साथ ही बाल विवाह के दुष्परिणाम एवं उससे जुड़े कानूनी प्रावधानों के बारे में भी विद्यार्थियों को अवगत कराया गया। कार्यक्रम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मसनगांव के प्राचार्य बी.एस. लूनिया, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं तथा वन स्टॉप सेंटर का स्टाफ उपस्थित रहा।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply