Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

भाजपा किसान मोर्चा की जिला कार्यकारिणी बैठक संपन्न

2 min read
Text Size:

-आगामी कार्ययोजना पर हुआ मंथन

अनोखा तीर, हरदा। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के मीडिया प्रभारी रामविलास शर्मा ने बताया कि भाजपा किसान मोर्चा की जिला कार्यकारिणी का परिचय, स्वागत एवं आगामी कार्ययोजना को लेकर मंगलवार को भाजपा कार्यालय कमल कुंत में जिला बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत एवं भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा के मुख्य आतिथ्य तथा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दिलीप गौर बंडया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। बैठक में नवगठित जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का परिचय एवं स्वागत किया गया। साथ ही संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत ने किसानों से जैविक खेती को बढ़ावा देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जैविक खेती न केवल किसानों की आय बढ़ाने में सहायक है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और लोगों के स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत लाभकारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से स्वयं जैविक खेती अपनाने और किसानों को इसके लिए प्रेरित करने का आग्रह किया। बैठक में भाजपा जिला महामंत्री बसंत राजपूत, किसान मोर्चा जिला महामंत्री विनोद जेतपुरिया, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, विशेष आमंत्रित सदस्य विजय जेवल्या, किसान मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष अमित चार, भोपाल के किसान मोर्चा जिला मंत्री रत्नेश सहित किसान मोर्चा के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply