Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

कैट ने मध्यप्रदेश पदाधिकारियों की नई टीम घोषित की

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के महासचिव एवं चांदनी चौक, नई दिल्ली से सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.सी. भरतिया की सहमति से विगत दिनों दिल्ली में आयोजित बैठक के दौरान मध्यप्रदेश के पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा की। सरगम जैन ने बताया कि घोषित सूची के अनुसार पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील अग्रवाल भोपाल को चेयरमैन, भूपेंद्र जैन ग्वालियर को पुन: प्रदेश अध्यक्ष, गोविंद असाटी छतरपुर को संयुक्त अध्यक्ष, रमेश गुप्ता इंदौर को प्रदेश महामंत्री, राजकुमार गुप्ता ग्वालियर को प्रदेश संगठन मंत्री तथा धर्मेंद्र शर्मा भोपाल को प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। कैट हरदा टीम ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए विश्वास जताया कि उनके मार्गदर्शन में कैट प्रदेशभर के व्यापारियों के हितों के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करेगा तथा व्यापारियों की समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

4 Views
What do you think?

Leave a Reply