Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

कीटनाशक सेवन करने वाली महिला की उपचार के दौरान मौत, जांच शुरू

2 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। हरदा जिले के रहटगांव थाना क्षेत्र के ग्राम केली में कीटनाशक का सेवन करने वाली एक महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला पिछले चार दिनों से जिला अस्पताल में भर्ती थी, जहां मंगलवार सुबह इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, ग्राम केली निवासी समाय कासड़े, पत्नी श्रवण कासड़े, ने करीब चार दिन पहले अज्ञात कारणों से घर पर कीटनाशक का सेवन कर लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका उपचार चल रहा था।  जिला अस्पताल में लगातार चार दिनों तक उपचार के बावजूद महिला की हालत में सुधार नहीं हो सका। मंगलवार सुबह करीब 5 बजे उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। मृतका के पति श्रवण कासड़े ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी मानसिक रूप से अस्वस्थ रहती थीं। उन्होंने कहा कि महिला ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। मृतका अपने पीछे पांच बच्चों को छोड़ गई हैं। पुलिस के अनुसार, कीटनाशक सेवन के वास्तविक कारणों का पता जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच जारी है।

2 Views
What do you think?

Leave a Reply