Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

प्रशासनिक फेरबदल

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

-हरदा जिले में नए तहसीलदारों और नायब तहसीलदार की पदस्थापना
अनोखा तीर, हरदा। हरदा कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने जिले में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए विभिन्न तहसीलों में नए अधिकारियों की पदस्थापना की है। जारी आदेश के अनुसार महेंद्र चौहान को हरदा, पूजा भाटी सांखला को हंडिया और प्रिंसी जैन को सिराली का तहसीलदार नियुक्त किया गया है। इसके अलावा देवशंकर धुर्वे को टिमरनी तथा शंकरसिंह रघुवंशी को रहटगांव का तहसीलदार बनाया गया है। मोहनसिंह ठाकुर को खिरकिया का नायब तहसीलदार नियुक्त किया गया है। यह नियुक्तियां हाल ही में हुए तबादलों के बाद की गई हैं। इससे पहले हरदा तहसीलदार राजेंद्र पंवार का देवास, सिराली तहसीलदार विजय साहू का खंडवा तथा हंडिया तहसीलदार वीरेंद्र ऊईक का बैतूल स्थानांतरण किया गया था। खिरकिया में लवीना घाघरे तहसीलदार के पद पर यथावत कार्यरत रहेंगी।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply