Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

सतवास की बैलगाड़ी दौड़ में रवि मातवा की बैलजोड़ी रही अव्वल

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। देवास जिले के सतवास में कन्नौद रोड स्थित तालाब मैदान पर देवल्या बैल सतवास एवं कालीमोरी बैल पोखर की स्मृति में विशाल बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता सुबह 9 बजे शुरू हुई, जिसमें आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में बैलजोड़ी मालिकों ने भाग लिया। वहीं हजारों ग्रामीण दर्शकों ने रोमांचक मुकाबलों का आनंद लिया। निर्णायक समिति द्वारा घोषित परिणामों में प्रथम पुरस्कार 41 हजार रुपये रवि मातवा देवास को मिला। द्वितीय पुरस्कार 31 हजार रुपये रोहित सिरोही भोनखेड़ी एवं बद्री भाई कुंडगांव, तृतीय पुरस्कार 21 हजार रुपये ओम पटेल कायागांव एवं यश पटेल उमरिया तथा चतुर्थ पुरस्कार 11 हजार रुपये संयुक्त रूप से लीलू पटेल पीपलघटा, कृष्णा भारी बिचकुआं एवं आबिद भाई खारपा को प्रदान किया गया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका पप्पू पटेल रूदलाय, हरदा, विजयसिंह पटेल भेरुपुरा, बलराम सारण पोखर, छोटू गोरसिया बाई जगवाड़ा एवं विशिल मास्टर किशोर धूत कुण्डिया ने निभाई। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण खेलों को बढ़ावा देना तथा देवल्या बैल सतवास एवं कालीमोरी बैल पोखर की स्मृति को जीवंत बनाए रखना है। समापन पर विजेताओं को सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply