Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की कलेक्टर ने की समीक्षा

2 min read
Text Size:

-समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

अनोखा तीर, हरदा।  कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल, गरिमामय एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक में तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने तथा विभागवार सौंपे गए दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने के निर्देश दिए। बैठक में समारोह स्थल पर बैठक व्यवस्था, मंच निर्माण, ध्वजारोहण, परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम, ध्वनि एवं प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, विद्युत, साफ-सफाई, सुरक्षा, यातायात, चिकित्सा सुविधा सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। कलेक्टर ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय गौरव का पर्व है, इसलिए आयोजन में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखते हुए निर्धारित समय पर तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही समारोह स्थल की स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्था और आमजन की सुविधा का विशेष ध्यान रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में जिला स्तरीय अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों से संबंधित तैयारियों की जानकारी प्रस्तुत की। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन पूरी गरिमा, अनुशासन और उत्साह के साथ संपन्न कराया जाए। बैठक में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अंजली जोसेफ जोनाथन, एसडीएम हरदा अशोक डहेरिया, एसडीएम खिरकिया रजनी वर्मा, डिप्टी कलेक्टर असवनराम चिरामन, डिप्टी कलेक्टर तृप्ति पटेरिया सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

2 Views
What do you think?

Leave a Reply