Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

बेतरतीब खड़े वाहनों पर लगेगा व्हील लॉक

2 min read
Text Size:

-जरूरत पड़ने पर टो व्हीकल से हटाए जाएंगे वाहन

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने सोमवार को आयोजित समयावधि अंकित पत्रों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हरदा नगर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सड़कों पर बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों पर व्हील लॉक लगाया जाएगा तथा आवश्यकता पड़ने पर ऐसे वाहनों को टो व्हीकल के माध्यम से हटाया जाएगा। अधिकारियों को यातायात नियमों का प्रभावी पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में कलेक्टर ने जिले में स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर देते हुए सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को हतोत्साहित करने के लिए व्यापक अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपने-अपने स्तर पर जनजागरूकता गतिविधियां संचालित करें और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाएं। विद्युत विभाग को निर्देश दिए गए कि जिले में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा विद्युत संबंधी शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जाए। ग्राम पंचायतों को भी अपने बकाया बिजली बिलों का शीघ्र भुगतान करने के निर्देश दिए गए, ताकि उनकी विद्युत व्यवस्था प्रभावित न हो। कलेक्टर ने अवैध खनिज उत्खनन के मामलों में आरोपित अर्थदंड की सख्ती से वसूली करने के निर्देश देते हुए कहा कि ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। संबंधित विभागों को नियमित कार्रवाई करते हुए शासन के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की साप्ताहिक समीक्षा भी की गई। अधिकारियों को समय-सीमा में लंबित प्रकरणों का निराकरण करने, शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। इस दौरान सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई। बैठक में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अंजली जोसेफ जोनाथन, एसडीएम हरदा अशोक डहेरिया, एसडीएम खिरकिया रजनी वर्मा सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply