Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

महिलाओं और बालिकाओं को वन स्टॉप सेंटर व बाल विवाह निषेध कानून की दी जानकारी

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी विवेक शर्मा के मार्गदर्शन तथा वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक सुचिता इक्का के नेतृत्व में ग्राम सुखरास के आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-2 में वन स्टॉप सेंटर द्वारा एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।  कार्यक्रम में केस वर्कर रीना वराह ने वन स्टॉप सेंटर योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए केंद्र में उपलब्ध परामर्श, निशुल्क विधिक सहायता, आश्रय, चिकित्सा एवं पुलिस सहायता जैसी सेवाओं से महिलाओं एवं बालिकाओं को अवगत कराया। उन्होंने महिला हेल्पलाइन 181, आपातकालीन सहायता 112, साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 तथा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी भी दी। साथ ही बाल विवाह निषेध अधिनियम के संबंध में जानकारी देते हुए बाल विवाह के दुष्परिणामों से अवगत कराया और इसके प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कोकिला कोगे, सहायिका रामरति अटले, ग्राम की महिलाएं, बालिकाएं तथा वन स्टॉप सेंटर हरदा का स्टाफ उपस्थित रहा।

2 Views
What do you think?

Leave a Reply