Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

भाजयुमो जिलाध्यक्ष बने धर्मेंद्र पाल, संजय शाह की पसंद को मिली मंजूरी

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। भारतीय जनता युवा मोर्चा मध्यप्रदेश की नई संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा कर दी गई है। हरदा जिले में धर्मेंद्र पाल को युवा मोर्चा का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राजनीतिक सूत्रों के अनुसार धर्मेंद्र पाल को टिमरनी के पूर्व विधायक संजय शाह का करीबी माना जाता है। चर्चा है कि इस बार युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पद के लिए पूर्व विधायक संजय शाह ने अपने विधानसभा क्षेत्र के युवा कार्यकर्ता को नेतृत्व देने की मांग पार्टी आलाकमान से की थी, जिसे स्वीकृति मिल गई। धर्मेंद्र पाल की नियुक्ति को भाजपा संगठन में युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नियुक्ति के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उन्हें बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply