Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

24 घंटे लगातार गूंजेगा संगीत, गायक देंगे निरंतर प्रस्तुति

2 min read
Text Size:

–आर्यन जनसेवा फाउंडेशन की पहल

अनोखा तीर, हरदा। संगीत प्रेमियों के लिए हरदा में पहली बार 24 घंटे लगातार संगीत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। आर्यन जनसेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में यह विशेष कार्यक्रम 25 जुलाई की रात्रि 7.30 बजे से 26 जुलाई की रात्रि तक हरदा के माँ रेवा गार्डन में आयोजित होगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शहर के एक निजी होटल में बैठक आयोजित की गई, जिसमें आयोजन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम प्रभारी जय पुजारी ने बताया कि कार्यक्रम में लाइव म्यूजिक एवं कराओके दोनों का आकर्षक संगम रहेगा। कार्यक्रम में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागियों के लिए 21 जुलाई की रात्रि 12 बजे तक गूगल फॉर्म के माध्यम से पंजीयन स्वीकार किए जाएंगे। फाउंडेशन के राम नेमा ने बताया कि इस अनूठे आयोजन में 5 वर्ष से लेकर 75 वर्ष तक की आयु के गायक अपनी प्रस्तुति देंगे। साथ ही जिले के जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है और उनसे भी गीत प्रस्तुत करने का आग्रह किया जाएगा। कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देने वाले सभी गायकों को सम्मान-पत्र एवं स्मृति-चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा। बैठक में आयोजन समिति के सदस्य श्रीमती अंजू भायरे, कपिल यादव, मादिक रुनवाल सहित अन्य सदस्यों ने अधिक से अधिक संगीत प्रेमियों एवं प्रतिभागियों से इस ऐतिहासिक आयोजन में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply