Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

जिला चिकित्सालय में बढ़ रही मोबाईल चोरी की घटनाएं

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। जिला चिकित्सालय में आए दिन मरीजों और उनके परिजनों के मोबाईल चोरी हो रहे हैं। देखने वाली बात यह है कि यह पूरा चिकित्सालय सीसीटीवी और सुरक्षा गार्डों की निगरानी में रहता है। इसके बावजूद मोबाईल चोरी की घटनाएं हो रही हैं। १८ जुलाई को ही ग्राम हीरापुर की एक महिला का मोबाईल चोरी हुआ था। इसके बावजूद चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। पुलिस भी मात्र मोबाईल गुमने की रिपोर्ट दर्ज कर इस मामले को चोरी की घटना से नहीं जोड़ती है। यदि शीघ्र ही जिला चिकित्सालय में हो रही चोरियों पर लगाई नहीं लगाई गई तो कोई बड़ी घटना हो सकती है।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply