Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

नपाध्यक्ष अभद्रता मामले में कांग्रेस ने जांच तक परिषद बैठकों के बहिष्कार का किया ऐलान  

2 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। हरदा नगर पालिका में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। 17 जुलाई को नगर पालिका सभागार में हुए सामान्य सम्मेलन के दौरान भाजपा और कांग्रेस पार्षदों के बीच तीखी बहस हुई थी। इस घटना के बाद, 18 जुलाई को नगर पालिका उपाध्यक्ष अंशुल गोयल ने भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा के साथ कलेक्टर सिद्धार्थ जैन को एक लिखित शिकायत सौंपी। शिकायत में नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी पर नपाध्यक्ष भारती कमेडिया के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाया गया था। इस मामले पर सोमवार को कांग्रेस ने शहर के एक निजी होटल में प्रेस वार्ता की। कांग्रेस ने भाजपा द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को निराधार बताया और आरोप लगाया कि पिछले चार साल से नगर पालिका में विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।  इस मामले को लेकर सभी पार्षदों ने कलेक्टर से मिलकर इस मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जब तक जांच पूरी नहीं होती, कांग्रेस के पार्षद परिषद की बैठकों का बहिष्कार करेंगे। रोचलानी के अनुसार, सम्मेलन में उनके पार्षद साथी अक्षय उपरीत बदबूदार पानी की बोतल लेकर आए थे, जिससे भाजपा पार्षद भड़क गए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उन्होंने सम्मेलन के दौरान किसी भी महिला पार्षद या अध्यक्ष से कोई व्यक्तिगत चर्चा नहीं की, बल्कि केवल शहर के ज्वलंत मुद्दों को सीएमओ के समक्ष रखा था।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply