अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के निर्देशानुसार एनआईसी के जिला सूचना विज्ञान अधिकारी परविन्दर यादव के मार्गदर्शन में नेटवर्क इंजीनियर सागर शर्मा ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के लिए ई-ऑफिस प्रणाली का विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया। प्रशिक्षण का उद्देश्य कर्मचारियों को ई-ऑफिस प्रणाली के प्रभावी उपयोग में आने वाली व्यावहारिक कठिनाइयों का समाधान करना तथा उन्हें दैनिक शासकीय कार्यों में इस प्रणाली का निर्बाध एवं प्रभावी उपयोग करने के लिए सक्षम बनाना था।
0 Views


