पिछले 24 घंटे में जिले में 23.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज

अनोखा तीर, हरदा। जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान 23.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई। अधीक्षक भू-अभिलेख के अनुसार, इस अवधि में हरदा तहसील में 6.3 मिमी, टिमरनी में 52 मिमी, खिरकिया में 3.2 मिमी, सिराली में 4.1 मिमी तथा रहटगांव में 54 मिमी वर्षा दर्ज की गई। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि इस वर्ष अब तक जिले में 103.8 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। इसमें हरदा तहसील में 158.8 मिमी, टिमरनी में 82.3 मिमी, खिरकिया में 108.8 मिमी, सिराली में 39.2 मिमी तथा रहटगांव में 130.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि गत वर्ष 30 जून तक जिले में 243 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई थी।

0 Views

Leave a Reply