अनोखा तीर, हरदा। लायंस क्लब हरदा सिटी में सभी सदस्यों को संस्था के नेतृत्व एवं प्रबंधन में अवसर देने की परंपरा के तहत लायनिस्टिक सत्र 2026-27 की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नवीन कार्यकारिणी के संस्थापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बैतूल से आए पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन परमजीत सिंह बग्गा उपस्थित रहे। संस्थापन अधिकारी एमजेएफ लायन अनिल झा ने अपने रोचक अंदाज में नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को उनके दायित्वों का स्मरण कराते हुए शपथ दिलाई। आसन्न पूर्व अध्यक्ष लायन अंजू भायरे ने वर्षभर प्राप्त सहयोग के लिए क्लब के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष के रूप में डॉ. विश्वनाथ विश्वास, सचिव के रूप में नवीन राठौर, सहसचिव निमेष शाह, कोषाध्यक्ष अभय अग्रवाल तथा सहकोषाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने पदभार ग्रहण किया। इसके अतिरिक्त प्रथम उपाध्यक्ष पंकज शर्मा तथा द्वितीय उपाध्यक्ष अमित तोषनीवाल ने भी शपथ ली। क्लब के सभी भूतपूर्व अध्यक्ष आगामी बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल रहेंगे। इस अवसर पर नगर के छह सेवाभावी नागरिकों ने भी लायंस क्लब हरदा सिटी की सदस्यता ग्रहण की। क्लब को पूर्व में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन पंकज शर्मा ने किया। अंत में सहभोज से पूर्व नई कार्यकारिणी ने लायन सुनील बागरे, डॉ. प्रदीप बंसल, सुनीता बागरे एवं अनिल पटेल से आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर जोन चेयरपर्सन शुभम बंसल, सीनू बंसल, रीजनल चेयरपर्सन डॉ. शिरीष अग्रवाल, सुप्रिया पटेल, संतोष गुर्जर, उत्तम तेनगुरिया, उत्तम चौहान, मुकेश गहलोत, दिनेश गुर्जर, मनीष सोनी, प्रवीण सोनी, विकी जैन, रामशंकर मुकाती सहित सभी क्लब सदस्यों ने वर्षभर मिल-जुलकर क्लब की गतिविधियों को सफलतापूर्वक संचालित करने का संकल्प लिया। अंत में हरदा विधायक आर.के. दोगने ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए सभी पदाधिकारियों को बधाई दी। आभार प्रदर्शन योगेश दुबे ने किया।
लायंस क्लब अध्यक्ष बने डॉ. विश्वनाथ, सचिव बने नवीन राठौर

2 Views


