अनोखा तीर, हरदा। मध्यप्रदेश प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन के आह्वान पर पेंशनर्स ने जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश के करीब पांच लाख पेंशनर्स की लंबित मांगों के शीघ्र निराकरण की मांग की गई। एसोसिएशन ने बताया कि लंबे समय से मांगों का समाधान नहीं होने से पेंशनर्स में आक्रोश और निराशा का माहौल है। ज्ञापन में राज्य पुनर्गठन अधिनियम की धारा 49(6) समाप्त करने, कर्मचारियों के समान कैशलेस स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ देने, महंगाई राहत का आर्थिक लाभ केंद्र सरकार की तिथि से लागू करने, छठवें एवं सातवें वेतनमान के 32 एवं 27 माह के एरियर का भुगतान, 79 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर 20 प्रतिशत अतिरिक्त पेंशन तथा कर्मचारियों की तरह पेंशनर्स को भी उपादान राशि (ग्रेच्युटी) का लाभ देने की मांग की गई। ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला अध्यक्ष एसएल बोघे, एचके लोहाना, एमएल सोनी, बीएल उन्हाले, जगदीश सिंह मंडलोई, आर.के. तिलवारे, के.सी. मालवीय, विजय पाराशर, शंभुदयाल केवट, गौरीशंकर वर्मा, जी.पी. सैनी सहित बड़ी संख्या में पेंशनर्स उपस्थित रहे।
लंबित मांगों को लेकर पेंशनर्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

2 Views


