-भारतीय किसान संघ ने सौंपा ज्ञापन
अनोखा तीर, हरदा। भारतीय किसान संघ के रहटगांव तहसील प्रतिनिधिमंडल ने जिला विपणन अधिकारी (डीएमओ) ठाकुर से मुलाकात कर समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी की मात्रा बढ़ाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने रहटगांव में खाद वितरण के लिए स्थायी विक्रय केंद्र की व्यवस्था करने तथा मूंग खरीदी केंद्रों की संख्या बढ़ाने की मांग भी की। किसान संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि किसानों को खाद, बीज और फसल विक्रय सहित कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि शासन स्तर पर शीघ्र ही मूंग खरीदी की मात्रा नहीं बढ़ाई गई तो भारतीय किसान संघ उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान हरिओम गौर, आनंद पटेल, पवन गौर, दीपक पटेल, सियाराम गौर सहित अन्य किसान उपस्थित रहे।
6 Views



