देवास टोंकखुर्द विकासखण्ड के ग्राम इकलेरामाताजी निवासी श्री सुरेश कुमार
पाटीदार ने प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन (पीएमएफएमई) योजना का लाभ लेकर ग्रामीण
क्षेत्रों में स्वरोजगार और उद्यमिता का एक बेहतरीन उदाहरण पेश किया है। श्री सुरेश कुमार पाटीदार
द्वारा उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग के अंतर्गत संचालित पीएमएफएमई योजना का लाभ
लेकर एक पशुआहार निर्माण इकाई की स्थापना की। योजना अंतर्गत इकाई के लिए उन्हें 08 लाख
49 हजार का बैंक ऋण स्वीकृत हुआ और योजना के प्रावधानों के अनुसार 03 लाख 30 हजार रूपये
का अनुदान प्राप्त हुआ। इस वित्तीय सहयोग ने उनके व्यवसाय की नींव मजबूत करने में बहुत बड़ी
भूमिका निभाई।
श्री सुरेश कुमार पाटीदार प्रसंस्करण इकाई में वर्तमान में 800 क्विंटल प्रति माह पशुआहार का
उत्पादन हो रहा है, जिसकी मासिक लागत लगभग 07 लाख 50 हजार रूपये है। इस उत्पादन से
उन्हें प्रतिमाह लगभग 01 लाख 50 हजार रूपये की शुद्ध आय प्राप्त हो रही है। इकाई से सुरेश
कुमार की आर्थिक स्थिति तो मजबूत हुई साथ ही अन्य 06 अन्य नागरिकों को रोजगार भी दे रहे हैं,
जिससे उनके परिवारों की आजीविका भी बेहतर हुई है। पीएमएफएमई योजना द्वारा प्राप्त तकनीकी
व वित्तीय सहायता ने सुरेश कुमार पाटीदार एक सफल उद्यमी के रूप में पहचाने जाते हैं और उनकी
आर्थिक स्थिति भी मजबूत हुई है। योजना का लाभ मिलने पर श्री सुरेश कुमार पाटीदार प्रधानमंत्री श्री
नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को ह्रदय से धन्यवाद दे रहे हैं।

