सफलता का मापदंड टीम की एकता और अनुशासन – कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह
शिक्षा के साथ-साथ खेलों को भी जीवन का हिस्सा बनाएं बच्चे – एसपी श्री पुनीत गेहलोद
देवास कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम देवास में खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा
आयोजित ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह एवं पुलिस
अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद की उपस्थित में आयोजित हुआ। समापन समारोह में कलेक्टर श्री
ऋतुराज सिंह ने कहा कि जीवन या प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त करने का वास्तविक मापदंड टीम
की एकता और कड़ा अनुशासन होता है। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि सफलता के
लिए लक्ष्य निर्धारित करना बेहद जरूरी है। बिना लक्ष्य और अनुशासन के सफलता संभव नहीं है।
पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद ने कहा कि वर्तमान समय में बच्चों के सर्वांगीण विकास के
लिए शिक्षा जितनी जरूरी है, खेल भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं। बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ किसी न
किसी खेल को अपने दैनिक जीवन का अनिवार्य हिस्सा जरूर बनाना चाहिए, इससे शारीरिक स्फूर्ति
और मानसिक एकाग्रता बढ़ती है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही खेल विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय स्तर का
सिथेंटिक एथलेटिक्स ट्रेक की सौगात मिलने वाली है, खिलाड़ी उस ट्रेक का समुचित उपयोग कर
देवास के नाम को देश-विदेश में गौरवान्वित करेगें।
समापन के अवसर पर प्रशिक्षण शिविर को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले बच्चों को अतिथियों
द्वारा प्रमाणपत्र वितरित किए गए। ग्रीष्मकालीन शिविर में बच्चों को विभिन्न खेल विधाओं की
बारीकियां सिखाई गईं। प्रशिक्षकों को टी-शर्ट प्रदाय कर सम्मानित किया गया। साथ ही स्थानीय
कुषाभाऊ ठाकरे स्टेडियम पर अभ्यासरत खिलाड़ियों से भारतीय सेना के लिये चयनित अग्निवीरों का
भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में जिला मुख्यालय के लगभग 600 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का संचालन यशवंत डागोरा एवं आभार जावेद पठान ने माना।
इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी सुश्री सेना गाडरिया, श्री राधेश्याम सोलंकी, श्री सुदेश
सांगते, श्री अनिल श्रीवास्तव, श्री अरूण रघुवंशी, श्री प्रवीण ढोबले, श्री सुधीर टोप्पो, श्री राजीव
श्रीवास्तव, श्री पंकज वर्मा, श्री युनूस खान, श्री रेणु सिंह, श्री मनीष जायसवाल, श्री विजय सांगते, श्री
रार्बट निनामा, श्री विल्सन निनामा, श्री रवि बिष्ट, श्री विरेन्द्र सिंह ठाकुर, श्री अभय श्रीवास, श्री
राजीव चौहान, श्री मुकेश सिंह, श्री आशीष सिंह, श्री जितेन्द्र गोस्वामी, श्री विक्रम आवार्डी रागिनी
चौहान, श्री पवन यादव, श्री कुलदीप यादव, श्री राजेश बराना, श्री निरंजन यादव, श्री धर्मेन्द्र भादौरिया,
श्री अकिंत टोप्पो, श्री ललित भंडारी, श्री अजीम शेख, श्री सचिन परिहार, श्री राहुल सेंधव, श्री निखिल
अरोरा, श्री सुनिल सोनी, श्री बाबूलाल पटेल, श्री रीना पटेल, श्री ओमप्रकाश मालवीय, श्री साहिल
चावड़ा, श्री शुभम नागर, श्री विकास नागर, श्री हर्ष चौहान, श्री शुभम सेरा उपस्थित थे।


