Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

पशुपालन क्षेत्र में डिजिटल क्रंति की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश

2 min read
Text Size:

-‘गोरसÓ मोबाइल ऐप से मिलेगा संतुलित पशु आहार का वैज्ञानिक मार्गदर्शन
अनोखा तीर, हरदा।  प्रदेश में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने तथा पशुपालकों एवं किसानों को आधुनिक तकनीकों के माध्यम से पशुओं के संतुलित आहार प्रबंधन की जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा ‘गोरसÓ मोबाइल ऐप विकसित किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में विकसित यह ऐप पशुपालकों को वैज्ञानिक आधार पर पशुओं के आहार प्रबंधन की सटीक जानकारी उपलब्ध कराएगा। ऐप के उपयोग से पशुओं का स्वास्थ्य बेहतर होगा, दुग्ध उत्पादन में वृद्धि होगी तथा पशुपालकों की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी। प्रदेश के पशुपालक एवं किसान गूगल प्ले स्टोर से इस ऐप को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। मध्यप्रदेश में दो करोड़ से अधिक गाय एवं भैंसों का पालन किया जाता है, लेकिन अधिकांश पशुपालक अभी भी पारंपरिक तरीके से पशुओं को आहार देते हैं। वैज्ञानिक पद्धति से संतुलित पोषण नहीं मिलने के कारण दूध उत्पादन में 20 से 30 प्रतिशत तक कमी आती है। इसी समस्या के समाधान के लिए ‘गोरसÓ मोबाइल ऐप विकसित किया गया है। पशुपालक अपने पशु की नस्ल, वजन, दुग्ध उत्पादन, दुग्ध उत्पादन का चरण तथा वर्तमान आहार संबंधी जानकारी दर्ज करेंगे तो ऐप संतुलित आहार की मात्रा और प्रकार की जानकारी उपलब्ध कराएगा। साथ ही यह भी बताएगा कि आहार प्रबंधन में सुधार से कितना आर्थिक लाभ हो सकता है। यह ऐप पूरी तरह हिंदी भाषा में विकसित किया गया है तथा गाय एवं भैंसों के लिए संतुलित आहार संबंधी सुझाव देता है। इसमें 28 से अधिक स्थानीय चारे की जानकारी उपलब्ध है। मौसम एवं गर्भावस्था की स्थिति के अनुसार स्वचालित सुझाव भी दिए जाते हैं। गिर, साहीवाल, थारपारकर, मुर्रा, भदावरी एवं संकर नस्लों के लिए अलग-अलग मार्गदर्शन उपलब्ध कराया गया है। पशुपालन एवं डेयरी विभाग के प्रमुख सचिव उमाकांत उमराव ने बताया कि किसानों एवं पशुपालकों को वैज्ञानिक पद्धति से पशुपालन के लिए आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह ऐप विकसित किया गया है। यह गूगल प्ले स्टोर पर नि:शुल्क उपलब्ध है और पशुपालक इसका लाभ आसानी से उठा सकते हैं।
—————————-

0 Views
What do you think?

Leave a Reply